Sunday, October 25th, 2026

समृद्ध संस्कृति से परिपूर्ण है छत्तीसगढ़, मंत्री केदार कश्यप ने रामेश्वरम में की भगवान शंकर की पूजा-अर्चना

रायपुर.

वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप ने अपनी धर्मपत्नी के साथ रामेश्वरम में भगवान शंकर की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने हरेली तिहार की बधाई देते हुए कहा कि हमारे बस्तर में इसे अमुस तिहार कहा जाता है। आज के दिन किसान भाई अपने खेतों में जाकर फसल की पूजा करते हैं। अच्छे फसल की मनोकामना के साथ देवस्थानों में कृषि औजारों की पूजा-अर्चना करते हैं।

छत्तीसगढ़ की संस्कृति और सभ्यता हमेशा से समृद्ध रही है। छत्तीसगढ़ के लोक पर्व, लोक संस्कृति का ध्वजवाहक रहा है। छत्तीसगढ़ किसानों का प्रदेश है। इस हरेली तिहार से छत्तीसगढ़ में त्योहारों की शुरुआत होती है, जो कि किसान को समर्पित तिहार है। पूरे प्रदेश में अमुस तिहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। मंत्री श्री कश्यप ने प्रदेशवासियों को अमुस तिहार की बधाई एवं शुभकामनाएं।

 

#Chhattisgarh#Minister Kedar Kashyap#Rameswaram worshiped

Source : Agency

पाठको की राय