Sunday, October 25th, 2026

छत्तीसगढ़-दुर्ग में सौम्या चौरसिया के निवास पर पहुंची आयकर विभाग की टीम, संपत्ति कुर्की के नोटिस किए चस्पा

दुर्ग.

दुर्ग में छत्तीसगढ़ के कोल स्कैम घोटाले के मामले में रायपुर सेंट्रल जेल में बंद पूर्ववर्ती सरकार में उपसचिव रही सौम्या चौरसिया के भिलाई स्थित सूर्या रेसीडेंसी के निवास पर अब आयकर विभाग ने संपत्ति कुर्की की नोटिस चस्पा कर दिया है। सूर्या रेसीडेंसी के मकान नंबर A1 और A22 में अलग अलग नोटिस लगाया गया है।

आयकर विभाग ने इस सूर्या रेसीडेंसी के प्लाट A1 और A22 संपत्ति को आयकर उपायुक्त के द्वारा बेनामी प्रतिबंध इकाई रायपुर द्वारा आदेश बेनामी संपत्ति लेनदेन निषेध अधिनियम 1988 की धारा 24/4 के तहत अनंतिम रूप से संलग्न किया गया है। यह आदेश आयकर उपायुक्त बेनामी प्रतिषेध इकाई रायपुर और आयकर निदेशालय (अन्वेषण) रायपुर के द्वारा चस्पा किया गया है। आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपसचिव रह चुकी सौम्या चौरसिया कथित कोल स्कैम घोटाला और मनी लांड्रिंग के मामले में पिछले 16 महीनों से रायपुर जेल में बंद है। इसके पूर्व प्रवर्तन निदेशालय के द्वारा जांच की जा रही थी। सूर्या रेसीडेंसी के ब्लॉक ए के मकान नंबर 103 में अब तक ED के द्वारा चस्पा किए गए नोटिस को नही हटाया गया है। कोल स्कैम और मनी लांड्रिंग मामले में ED के द्वारा सौम्या चौरसिया सहित सूर्यकांत तिवारी, सुनील अग्रवाल IAS रानू साहू और समीर बिश्नोई,को भी अलग अलग तारीख को गिरफ्तार किया गया है। ED के द्वारा अब तक इन मामलों में 222 करोड रुपए की संपत्ति अटैच की है।

 

#Chhattisgarh-Durg#Income Tax team#Saumya Chaurasia

Source : Agency

पाठको की राय