Monday, October 19th, 2026

छत्तीसगढ़-सक्ती में 11वीं की छात्रा ने अपनी जीभ काटकर भगवान शिव को चढ़ाई, खुद को मंदिर में किया बंद

सक्ती।

सक्ती जिले से एक हैरान कर देना वाला मामला सामने आया है। यहां 11वीं कक्षा की छात्रा ने कथित तौर पर अंधविश्वास के कारण अपनी जीभ काट ली। जिले के ग्राम देवरघटा के अचरीपाली में 16 वर्षीय छात्रा ने अपनी जीभ काट कर भोले बाबा को समर्पित किया है। मंदिर परिसर में खून फैला हुआ है, खुद को मंदिर के अंदर बंद कर साधना में बैठ गई है।

वहीं, पुलिस वालों को गांव के लोगों ने मंदिर के अंदर जाने नहीं दिया। मामला डभरा थाना क्षेत्र का है। सोमवार की सुबह 7 बजे छात्रा ने घर के पास तलाब के किनारे बने भोले बाबा के मंदिर में अपनी जीभ को काट कर समर्पित कर दी। छात्रा ने नोट भी लिखा है। घटना की जानकारी पुलिस अधिकारियों को मिलने पर टीम के साथ प्रशानिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हुए थे। मगर उन्हें मंदिर के अंदर जाने नहीं दिया। वहीं, गांव के लोगों ने मंदिर के चारों तरफ को घेर लिया। छात्रा के माता-पिता को पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के द्वारा समझाया गया और उसे अस्पताल ले जाने की बात की। लेकिन छात्रा के माता-पिता ने साफ इनकार कर दिया है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी, 108 एम्बुलेंस के साथ डॉक्टरों की टीम मौके पर मौजूद हैं।

 

#Chhattisgarh-Sakti#student cut tongue

Source : Agency

पाठको की राय