Friday, October 23rd, 2026

छत्तीसगढ़-कोरबा में पिता ने शराबी बेटे को पीट-पीटकर मारा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोरबा.

कोरबा के उरगा थाना अंतर्गत सिलयारी भांठा में पिता ने शराबी पुत्र को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। जहां इस घटना के बाद गांव सनसनी फैल गई वहीं इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस जांच करने मौके पर पहुंची और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि मृतक 31 वर्षीय जीवराखन सिंह शराबी था, जो रोज शराब पीकर घर में गाली गलौज कर मारपीट करता था।

मंगलवार की दोपहर मृतक जीवराखन शराब के नशे में घर पहुंचा और अपने पिता के साथ गाली-गलौज करने लगा। विवाद बढ़ने लगा और दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। इस दौरान जीवराखन ने पहले पिता पर पत्थर से हमला करना शुरू किया इस दौरान पिता भी गुस्से में आ गया और रात में पत्थर से सिर पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। जहां इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया और कोटवार ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

 

#Chhattisgarh-Korba#father beat#drunker son

Source : Agency

पाठको की राय