Friday, October 23rd, 2026

छत्तीसगढ़-कोंडागांव में छोटे भाई ने की बड़े की हत्या, मामूली बात पर ईंट और धारदार हथियार से किया हमला

कोंडागांव.

कोंडागांव में केशकाल थाना क्षेत्र के चिखलाडीही गांव में दो भाइयों के बीच मामूली विवाद ने खतरनाक मोड़ ले लिया और छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, मृतक भूकन मरापी (25) और उसका छोटा भाई निरंजन मरापी (21) एक ही घर में रहते थे।

दोनों अविवाहित थे और शराब पीने के आदी थे। मां का कुछ साल पहले देहांत होने के बाद दोनों साथ रहने लगे। छोटा भाई मजदूरी करता था जबकि बड़ा भाई बेरोजगार था। घर में अकसर दोनों भाइयों के बीच विवाद होते रहते थे। घटना के दिन रात को खाना बनाने को लेकर दोनों भाइयों के बीच बहस छिड़ी, जो हिंसक रूप ले ली। आवेश में आकर निरंजन ने पास में रखे ईंट और धारदार हथियार से बड़े भाई पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, लेकिन पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए केशकाल अस्पताल भेज दिया है। इस मामले में केशकाल थाना प्रभारी विकास बघेल ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

 

#Chhattisgarh-Kondagaon#younger brother killed

Source : Agency

पाठको की राय