Saturday, October 24th, 2026

छत्तीसगढ़-कांकेर में सगाई वाली रात प्रेमी सोनू और प्रेमिका शांति ने खाया जहर, रिश्ते को राजी नहीं थे परिजन

कांकेर.

कांकेर में एक दिन पहले युवती की सगाई हुई, लेकिन वो जिससे प्यार करती थी उसके साथ ही जीना-मरना चाहती थी मगर उसके परिजनों को ये मंजूर न था। नतीजा ये हुआ कि युवती ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर दुनिया को अलविदा कह दिया। मामला कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र ग्राम गुड़ाबेड़ा का है जहां रविवार को एक दिल दहला देने वाला सनसनीखेज सामने आया। जिस युवती कि एक दिन पहले सगाई हुई थी उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर रात में जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शांती दर्रो (20) पिता सुकदेव दर्रो निवासी पटेलपारा गुड़ाबेड़ा का सगाई कार्यक्रम शनिवार को दिन में संपन्न हुआ था, उसका गांव के ही एक युवक सोनू कोमरा (20) पिता बुधराम कोमरा के साथ पिछले कुछ समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सगाई की रात ही दोनों प्रेमी-प्रेमिका गांव से बाहर मिले और दोनों ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इधर परिजन रात में दोनों की तलाश करते रहे लेकिन कहीं पता नहीं चला। 16 जून को सुबह करीब 6 बजे गांव के रामदेव पोया ने बताया कि शांती दर्रो और सोनू कोमरा दोनों खेत में पड़े हुए हैं। सूचना मिलते ही परिजन ग्रामीणों के साथ जब घटना स्थल पहुंचे तो वहां पर दोनों खेत में एक दूसरे से लिपटे हुए पड़े थे। प्रेमिका की मौत हो गई थी लेकिन प्रेमी की सांस चल रही थी। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर डॉक्टरों ने शांति दर्रो को मृत घोषित कर दिया। वहीं पर सोनू कोमरा ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि युवती शांति दर्रो सरण्डी की रहने वाली है वह अपने नाना- नानी के घर गुड़ाबेड़ा में रहकर पढ़ाई लिखाई कर रही थी। सगाई कार्यक्रम भी नाना नानी के घर में ही संपन्न किया गया था लेकिन  प्यार किसी से और शादी किसी और से यह दोनों को मंजूर नहीं हुआ और दोनों ने मौत को गले लगा लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

#Chhattisgarh-Kanker#Lover suside#consumed poison

Source : Agency

पाठको की राय