Wednesday, October 21st, 2026

छत्तीसगढ़-कांकेर में फिल्मी स्टाइल में युवक से मारपीट कर बनाया नग्न वीडियो, आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कांकेर.

कांकेर पुलिस ने मारपीट कर अश्लील वीडियो बनाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी द्वारा बाथरूम में बंद कर निर्वस्त्र करके युवक के साथ मार-पीट किया गया और वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई थी। कांकेर एडिशनल एसपी दिनेश सिन्हा ने बताया कि दो युवकों ने मामला दर्ज कराया था कि नगर के एक वार्ड में एक युवती से बात कर रहा था। तभी वह अपने रूम में चली गई।

इसी दौरान कुछ युवकों ने प्रार्थी को बाथरूम में बन्द कर दिए और स्कार्फ बांध कर दूसरे जगह ले गए। तीन युवकों ने मिलकर प्रार्थी को नग्न कर मारपीट कर वीडियो बनाया था। पूरे मामले में पुलिस ने बताया कि तीन युवकों को पूरे मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। जिसमे से एक आरोपी पहले भी नशीली दवाई के बिक्री के मामले में आरोपी हैं और जेल जा चुका है।

 

#Chhattisgarh-Kanker#young beating#nude video

Source : Agency

पाठको की राय