छत्तीसगढ़-कबीरधाम में नदी में करंट लगाकर युवक मार रहा था मछली, चपेट में आने से हुई मौत
कबीरधाम.
कुकदूर थाना क्षेत्र के ग्राम नेऊर में एक युवक की मौत बिजली की करंट से हो गई है। युवक अपने दोस्तों के साथ नदी में बिजली के करंट से मछली मार रहा था। इसी करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। जानकारी अनुसार, शुक्रवार दोपहर को ग्राम नेऊर निवासी युवक मोहन अपने साथियों के साथ नदी में मछली मारने के लिए गया था।
मछली मारने के लिए पास के 11 केवी लाइन से बिजली की तार को नदी में डाला था। इसी करंट की चपेट में वह खुद आ गया। इसके बाद युवक को अचेत अवस्था में कुकदूर के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है। देर शाम युवक के शव का पोस्टमार्टम कर परिजन को सौंप दिया है। इस मामले में कुकदूर पुलिस ने मर्ग कायम किया है। मामले की जांच की जाएगी। बता दें कि कुकदूर थाना वनांचल क्षेत्र में आता है। यहां अवैध तरीके से जंगली जानवर का शिकार करने बिजली के करंट का उपयोग किया जाता है। यही कारण है कि कई बार हादसे हो चुके हैं। इसके बाद भी लोगों द्वारा अवैध तरीके से बिजली के करंट का उपयोग किया जा रहा है।
#Chhattisgarh-Kabirdham#young man electrocuted#current for fishing

पाठको की राय