Sunday, October 25th, 2026

छत्तीसगढ़-कबीरधाम में ट्रेलर ने बाइक सवार नाबालिगों को 300 मीटर तक घसीटा, ड्राइवर मौके से फरार फरार

कबीरधाम.

बीते सोमवार देर शाम कबीरधाम जिले में एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। ये दोनों युवक नाबालिग थे। घटना कुकदूर थाना क्षेत्र के पोलमी गांव के पास की है। कुकदूर थाना से मिली जानकारी अनुसार, बाइक क्रमांक CG -09-JJ- 4876 में मृतक छोटू उर्फ छोटे लाल पिता पसू राम बैगा उम्र 15 व जगतू मरावी पिता मुन्ना मरावी उम्र 14 साल दोनों निवासी ग्राम आगरपानी थाना कुकदूर जिला कबीरधाम अपने घर आ रहे थे।

तभी कुकदूर की तरह से आ रही ट्रेलर क्रमांक CG -07-BL-6817 ने अपने चपेट में ले लिया। हादसा इतना खतरनाक था कि ट्रेलर में बाइक फंस गई थी, जो 300 मीटर तक घसीटते ले गया। वहीं दोनों युवक कुछ दूर में छिटक गए थे। इन दोनों को कुकदूर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। उनके पहुंचने से पहले मौत हो गई थी। आज मंगलवार को दोनों के शव का पीएम किया जाएगा। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। ट्रेलर चालक वाहन को छोड़कर भाग गया।

 

#Chhattisgarh-Kabirdham#trailer dragged bikers

Source : Agency

पाठको की राय