Saturday, October 24th, 2026

छत्तीसगढ़-जांजगीर चांपा में तेज रफ्तार कार ने मारी जोरदार टक्कर, बाइक सवार की मौत

जांजगीर चांपा.

जांजगीर चांपा जिले के इंदिरा उद्यान के पास तेज रफ्तार कार और बाइक में आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई। हादसे में बाइक युवक की मौत हो गई। कार चालक के खिलाफ थाने में अपराध दर्ज किया गया है। घटना अकलतरा थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के अनुसार, युवक दुर्गेश कौशिक जोकि केएसके प्लांट में ऑपरेटर के पद पर ठेका कर्मचारी है।

अपने काम पर शुक्रवार को वह जा रहा रहा था। इस बीच पता चला कि केएसके प्लांट के सामने धरना प्रदर्शन की जानकारी होने पर वापस घर अकलतरा आ रहा था। इस बीच रात्रि 10.30 इंदिरा उद्यान के पास तेज रफ्तार कार चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही पूर्वक चलते हुए सामने से बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दुर्गेश कौशिक को गंभीर हालत में सीएचसी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने जांच उपरांत मृत घोषित किया।

 

#Chhattisgarh-Janjgir Champa#car hit bike

Source : Agency

पाठको की राय