Sunday, October 25th, 2026

छत्तीसगढ़-जांजगीर चांपा में युवती के कोल्ड ड्रिंक में मिलाया नशीला पदार्थ, आरोपी दुष्कर्मी सहित सहयोगी गिरफ्तार

जांजगीर चांपा.

अकलतरा थाना क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म के मुख्य आरोपी दिनेश कुमार टंडन और सहयोगी कौशल बंजारे को पुलिस में गिरफ्तार किया है। कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला पिलाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवती ने बताया कि दिनेश कुमार टंडन से फेसबुक के मैसेंजर के माध्यम से बात की और ग्राम कोटमी सोनार के क्राकोडायल पार्क में मिलने को बुलाया था।

इस दौरान कोल्ड ड्रिंक पीने को दिया, जिसे पीने के बाद अजीब लगा। कोल्ड ड्रिंक में कुछ नशीला पदार्थ मिला हुआ था। इसके बाद वहीं किसी जगह में ले जाकर दुष्कर्म किया। उसके साथ एक अन्य युवक था, जो बाहर पहरा दे रहा था। अकलतरा थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पता तलाशी की जा रही थी। इस दौरान साइबर टीम की मदद से मुख्य आरोपी दिनेश टंडन (37) को ग्राम डोंगरीडीह और सहयोगी कौशल बंजारे (22) को ग्राम तनोद शिवरीनारायण थाने से पकड़कर पुलिस हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

 

#Chhattisgarh-Janjgir Champa#raping girl

Source : Agency

पाठको की राय