Friday, October 23rd, 2026

छत्तीसगढ़-जांजगीर चांपा में कार सवार ने चार बाइकों को मारी टक्कर, शोरूम से निकलते ही हादसा

जांजगीर चांपा.

जांजगीर चांपा जिले के चांपा रोड स्थित सत्या कार शोरूम से नई कार लेकर बाहर निकलते समय ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबा दिया। इस दौरान सामने खड़ी चार बाइकों में टक्कर मार दी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जानकारी अनुसार, सत्या कार शोरूम से लाल सिंह नयन ने ब्रेजा कार ली थी। पूजा कराने के बाद निकाल रहे थे।

बताया जा रहा है लाल सिंह को गाड़ी चलानी नहीं आती है। वह अभी कार चलाना सीख रहे हैं। इस कारण से उन्होंने कार निकालते समय ब्रेक की जगह एक्सीलेटर को दबा दिया, जिससे कार ने सड़क किनारे खड़ी चार बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सभी बाइक सड़क किनारे से दूसरे सड़क में करीबन 30 मीटर दूर जा गिरीं। वहीं, कार खुले मैदान में जा रूकी। बड़ा हादसा टल गया। कोई भी बाइक के पास खड़ा नहीं था। जितनी बाइक को टक्कर लगी थी, उन बाइक के मालिकों को मुआवजा भी दिया गया है। वहीं, पूरे घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

 

#Chhattisgarh-Janjgir Champa#car hit bikes

Source : Agency

पाठको की राय