Sunday, October 25th, 2026

छत्तीसगढ़-जगदलपुर में डॉक्टरों ने युवक के दिल में लगाया पेसमेकर, सीने में दर्द और सांस लेने में थी तकलीफ

जगदलपुर.

जगदलपुर मेडिकल कॉलेज डिमरापाल के एमआईसीयू में बीती रात दंतेवाड़ा जांगला में रहने वाले युवक का हार्ट ब्लॉक होने के कारण उसे बेहतर उपचार के लिए मेकाज रेफर किया गया। जहाँ प्रभारी डीन/ विभागाध्यक्ष के साथ ही असिस्टेंट डॉक्टरों की टीम ने युवक के दिल में पेसमेकर लगाकर युवक की जान बचाई। साथ ही उसे नया जीवनदान दिया।

मामले की जानकारी देते हुए प्रभारी डीन/मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉक्टर नवीन दुल्हानी ने बताया कि दंतेवाड़ा जांगला निवासी राजेश मुचाकी 17 वर्ष को अचानक से सीने में दर्द होने के साथ ही सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। जिसके कारण उसे डॉक्टरों की टीम ने देखने के बाद वहां से मेकाज रेफर कर दिया गया, 22 जुलाई को मरीज मेकाज पहुँचा। जहाँ उसकी स्थिति को देखते हुए एमआईसीयू शिफ्ट किया गया, एमआईसीयू डॉक्टरों ने जब युवक का ईसीजी किया तो पता चला कि युवक का हार्ट ब्लॉक है। जिसके बाद डॉक्टरों ने युवक को पेसमेकर लगाया।

 

#Chhattisgarh-Jagdalpur#implanted pacemaker

Source : Agency

पाठको की राय