Tuesday, October 20th, 2026

छत्तीसगढ़ प्रभारी सप्तगिरी आज आएंगे, प्रशिक्षण कार्यक्रम में होंगे शामिल

रायपुर
एआईसीसी के सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सप्तगिरी शंकर उल्का 28 जनवरी शुक्रवार को सुबह 11 बजे नई दिल्ली से रायपुर पहुंचेंगे। दोपहर 12 बजे राजीव भवन में बैठक, प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेंगे। शाम 4 बजे रायपुर से जगदलपुर के लिये रवाना होंगे।

29 जनवरी शनिवार को सुबह 10 बजे जगदलपुर से बकुलाघाट- कांजीपानी, छिन्दगढ़, जिला सुकमा के लिये रवाना होंगे। सुबह 11 बजे बकुलाघाट- कांजीपानी, छिन्दगढ़, पहुंचकर पुलिया भूमिपूजन कार्यक्रम में भाग लेंगे। शाम 4 बजे सुकमा से जगदलपुर के लिये रवाना होंगे। 30 जनवरी रविवार को दोपहर 12 बजे राजीव भवन जगदलपुर में संभागीय बैठक, प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेंगे। दोपहर 1.30 बजे जगदलपुर से रायपुर के लिये रवाना होंगे। रात्रि 8.20 बजे रायपुर से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

 

Source : Agency

पाठको की राय