Sunday, October 25th, 2026

छत्तीसगढ़-बिलासपुर में टीका लगवाने से बिगड़ी तबीयत, दो मासूमों की मौत से प्रशासन में मचा हड़कंप

बिलासपुर.

बिलासपुर जिले के कोटा क्षेत्र में दो बच्चों की मौत होने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि टीकाकरण के बाद दो मासूम की तबीयत बिगड़ गई। फिर उनकी जान चली गई। इस संवेदनशील घटना पर बिलासपुर के विधायक शैलेश पांडे ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। फिलहाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु की स्पष्ट जानकारी सामने आएगी।

दरअसल, कोटा क्षेत्र के पटैता कोरीपारा का है। जहां आंगनबाड़ी में टीका लगने से डेढ माह और दो दिन के दो मासूम बच्चों की तबीयत बिगड़ गई और फिर उनकी जान चली गई। वहीं गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में सात बच्चों को टीका लगाया गया था।

 

"" इन मासूमों को बीसीजी और पेंटा वन का टीका लगा था। हलाकी मौत का सही कारण जांच के बाद ही सामने आयेगा। वहीं पांच मासूमों को ऑब्जर्वेशन के लिए सीएचसी कोटा में भर्ती किया गया है। जिन्हें स्वस्थ्य बताया जा रहा है।""
- निखलेश गुप्ता, बीएमओ

 

#Chhattisgarh-Bilaspur#two innocent death#deteriorated after vaccinated

Source : Agency

पाठको की राय