Friday, October 23rd, 2026

छत्तीसगढ़-बिलासपुर में बदमाशों ने युवक को लोहे के पाइप से पीटा, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

बिलासपुर।

छत्तीसगढ़ की न्यायधानी रायपुर में बदमाशों के हौसले काफी बुलंद है। शहर में आए दिन चाकूबाजी, मारपीट और लूट की वारदातें सामने आ रही है। बीते शनिवार की देर रात पुराना बस स्टैंड पर एक बदमाश ने एक अन्य युवक पर लोहे के पाइप से हमला कर दिया। इस दिल दहला देने वाली घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बता दें कि वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले में संज्ञान लेते हुए अज्ञात बदमाश की तलाश में जुट गई है। शहर में आए दिन चाकूबाजी, मारपीट और लूट की वारदातें सामने आ रही है।

 

#Chhattisgarh-Bilaspur#young man beaten#miscreants beat with iron pipe

Source : Agency

पाठको की राय