Sunday, October 25th, 2026

छत्तीसगढ़-बीजापुर में भाजपा नेता को सुरक्षाकर्मी ने घर में घुसकर गोली मारने का किया प्रयास, एसपी ने किया निलंबित

बीजापुर.

बीजापुर जिले के भोपालपटनम निवासी भाजपा के महामंत्री बिलाल खान की सुरक्षा में तैनात उनके सुरक्षाकर्मी ने उनकी जान लेने की कोशिश की है। मामला सामने आने के बाद सुरक्षाकर्मी को निलंबित कर दिया गया है। बीजापुर भाजपा के जिला महामंत्री भोपालपटनम निवासी बिलाल खान की जान बाल-बाल बच गई।

उनके ही सुरक्षाकर्मी ने उनसे बदसुलूकी करते हुए अपनी रायफल कॉक कर ली और घर के अंदर घुस कर गोली मारने की कोशिश करने लगा। जिसके बाद दूसरे सुरक्षाकर्मी ने किसी तरह घर का दरवाजा को बंद कर जवान से हथियार छीन कर भाजपा नेता की जान बचाई। जवान द्वारा रायफल कॉक करते एक वीडियो को सामने आया है। बता दें कि भाजपा महामंत्री बिलाल खान बिलाल खान की सुरक्षा के लिए दो जवान दिए गए हैं। उनमें से एक जवान नागेश टिंगे शनिवार की सुबह नशे की हालत में था और गाली- गलौच करने लगा। उसने अपनी सर्विस रायफल कॉक कर ली और बिलाल खान के घर में घुस कर गोली मारने की कोशिश करने लगा। यह देखकर दूसरे सुरक्षाकर्मी ने किसी तरह घर का दरवाजा को बंद करके उनकी जान बचाई।

जवान को किया गया निलंबित
इस घटना के सामने आने के बाद एसपी ने जवान को निलंबित कर दिया है। एसडीओपी भोपालपट्टनम मयंक रणसिंह को प्रारंभिक जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।

 

#Chhattisgarh-Bijapur#BJP leader#security guard shoot tried

Source : Agency

पाठको की राय