Sunday, October 25th, 2026

छत्तीसगढ़-भिलाई में दो बहनों ने की नानी की हत्या, रुपये-स्कूटी लूटकर हुईं फरार

भिलाई.

उतई थाना क्षेत्र में पैसों को लेकर नातिन ने अपनी नानी की हत्या कर लूट की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को नागपुर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूट का सामान को बरामद किया है। उतई थाना क्षेत्र पुरई स्थित कुबेर अपार्टमेंट में रहने वाली अतिंदर शाहनी की अज्ञात लोग हत्या कर लूटपाट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए थे।

पुलिस ने बुजुर्ग महिला के घर का दरवाजा तोड़कर अंदर गई तो बुजुर्ग महिला की सड़ी गली लाश मिली। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई थी। इसी दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि महिला की लड़की नागपुर में रहती है और उनकी दोनों बेटियों ने महिला से पैसे की मांग की थी और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद पुलिस की एक टीम नागपुर के लिए रवाना हुई, जहां पहले तो आरोपियों द्वारा पुलिस को गुमराह किया गया। लेकिन पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद लूटपाट करना स्वीकार की है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि 24 जून को दोनों बहन नागपुर से छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में बैठकर दुर्ग स्टेशन पहुंची, जहां से ऑटो में अपने नानी के घर पुरई कुबेर अपार्टमेंट पहुंचे। दरवाजा खटखटाने पर मृतका ने दरवाजा खोलते ही बड़ी नातिन दीपजोत कौर ने अपनी नानी के मुंह को हाथ से दबा दिया, जिसके बाद उसकी नाबालिग छोटी बहन के साथ मिलकर महिला के हाथ-पैर अपने दुपट्टा से बांधकर मुंह में तकिया दबाकर तथा स्टील के पानी बॉटल से सिर पर वार कर हत्या कर दी। आरोपिया ने हत्या करने के बाद महिला के शरीर में पहने जेवरात, मोबाइल, नकदी और आलमारी में रखे दस्तावेजों को अपने साथ लेकर महिला की स्कूटी लेकर फरार हो गईं। दोनों स्कूटी से राजनांदगांव पहुंची, जहां स्कूटी को बस में डलवाकर नागपुर पहुंची और स्कूटी को नागपुर की रेलवे पटरी के किनारे खड़ी कर अपने घर पहुंच गईं थी। पाटन एसडीओपी आशीष बंछोर ने बताया कि मामला दर्ज करने के बाद जांच की गई और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

 

#Chhattisgarh-Bhilai#two sisters#grandmother killed

Source : Agency

पाठको की राय