Sunday, October 25th, 2026

छत्तीसगढ़-भिलाई में पार्षद के बेटे और दोस्त को पुलिस ने पकड़ा, सहायक अभियंता से मारपीट कर दीं गालियां

दुर्ग/भिलाई.

भिलाई नगर पुलिस ने भिलाई नगर निगम के सहायक अभियंता से मारपीट करने वाले पार्षद के बेटे समेत दो लोगो को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। भिलाई नगर निगम के जोन 5 सेक्टर-5 के सहायक अभियंता दीपक देवांगन ने थाना रिपोर्ट दर्ज कराई।

सहायक अभियंता दीपक देवांगन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी पार्षद के बेटे राबिन सिंह एवं उसके साथी भास्कर दुबे के द्वारा सहायक अभियंता को मां-बहन की गंदी-गंदी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देकर सरकारी फाइल को फाड़कर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाया है। पुलिस ने सहायक अभियंता की रिपोर्ट पर की रिपोर्ट पर 296, 351(2),221,132 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच में जुटी गई थी। पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद गिरफ्तारी नही होने पर निगम कर्मचारियों ने घटना से नाराज होकर दफ्तर में कार्य छोड़कर आंदोलन पर आ गए थे। इसके बाद पुलिस ने आज दोनों आरोपियों राबिन सिंह और भास्कर दुबे को गिरफ्तार किया है। आरोपी राबिन सिंह सेक्टर-10 की महिला पार्षद सुभद्रा सिंह का बेटा बताया जा रहा है।

 

#Chhattisgarh-Bhilai#councillor's son and friend#abused assistant engineer

Source : Agency

पाठको की राय