Tuesday, October 20th, 2026

छत्तीसगढ़-आईएएस सुबोध सिंह की नए साल में होगी वापसी, डीओपीटी ने दे दी अनापत्ति

रायपुर।

वरिष्ठ आईएएस और 1997 बैच के अधिकारी सुबोध सिंह की प्रदेश वापसी होगी. वे अगले महीने छत्तीसगढ़ लौटेंगे. केंद्रीय लोक कार्मिक विभाग यानी डीओपीटी ने उनकी वापसी के लिए अनापत्ति दे दी है. आईएएस सुबोध सिंह को वापस भेजने राज्य सरकार ने आग्रह पत्र भेजा था.

पांच साल पहले सिंह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए थे, जहां वे’ राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी में पदस्थ रहे. वर्तमान में केंद्रीय इस्पात मंत्रालय में पदस्थ हैं. उनके लौटने से राज्य प्रशासन को प्रमुख सचिव स्तर का एक और अधिकारी मिल जाएगा. बता दें कि केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से रिचा शर्मा, सोनमणि बोरा, रोहित यादव, अमित कटारिया आदि लौट आए हैं. इनमें से कटारिया को जिम्मेदारी देने पर मंथन चल रहा है.

 

#Chhattisgarh#IAS Subodh Singh

Source : Agency

पाठको की राय