Friday, October 23rd, 2026

छत्तीसगढ़-कोरबा में परिवार परामर्श केंद्र पहुंचे दम्पति, पति ने जहर खाकर दी जान

कोरबा.

कोरबा में रामपुर स्थित परिवार परामर्श केंद्र में पति पत्नी का विवाद का मामला पहुचा जहां दोनों को काउंसलिंग के लिए परिवार परामर्श केंद्र में बुलाया गया पति शराब के नशे में था इसलिए काउंसलिंग नहीं हो पाया दोनों वापस घर जा रहे थे इस दौरान पति ने जहर सेवन कर लिया और उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

मृतक 41 वर्षीय छतराम मुल्तान बाराद्वार का रहने वाला था और अपनी पत्नी और बच्चों के साथ खरमोरा स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में फैक्ट्री में काम करता था वहीं आसपास ही किराया के मकान पर रहता था। पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद हुआ करता था एक माह पहले पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था पत्नी ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस से की थी जहां मामला परिवार परामर्श केंद्र में जा पहुंचा। इस घटना केबाद पत्नी अलग रहती थी परिवार परामर्श केंद्र में दोनों को बुलाया गया जहां दोनों को परिवार परामर्श केंद्र में बुलाया गया इस दौरान छत राम शराब के नशे में पहुंचा काउंसलिंग होनसे पहले ही नशे में होने के कारण दोनों वापस चले गए सिविल लाइन से कुछ दूरी स्थित रामपुर आईटीआई चौक पर छत राम ने जहां सेवन कर जान देनेकी कोशिश की। इस घटना के बाद राजगीरों ने इसकी सूचना सिविल लाइन थाना पुलिस को दी जहां तत्काल उसे जिलामेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल चौकी पुलिस को मिले मेमो के आधार पर अभी तक के परिजनों का बयान दर्ज किया गया वही बातें सामने आई की दोनों के बीच अक्सर विवाद होते रहता था। छत राम ने जहर कब कैसे और किन परिस्थितियों में पिया है ये अभी जांच का विषय है।

 

#Chhattisgarh-Korba#Husband poisoning#family counselling centre

Source : Agency

पाठको की राय