Monday, October 19th, 2026

छत्तीसगढ़: विष्णुदेव साय कैबिनेट के मंत्रियों को आवास अलॉट, किसे कहां मिला बंगला

रायपुर.

छत्तीसगढ़ शासन की ओर से आज विधानसभा अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष और साय केबिनेट के मंत्रियों को सरकारी आवास आबंटित कर दिया गया है। इस संबंध में गृह विभाग ने आदेश जारी किया है, जिसमें विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को शंकर नगर रायपुर सिविल लाइन स्थित ए-1 आवास आबंटित किया गया है। वहीं पूर्व सीएम और वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के बंगला में पूर्व सीएम भूपेश बघेल रहेंगे।

वहीं नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत को ई-1 गांधी उद्यान के पीछे सिविल लाइन रायपुर में आवास आबंटित किया गया है। उप मुख्यमंत्री अरूण साव को डी-8 सिविल लाइन रायपुर और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा को सी-3 सिविल लाइन रायपुर का आवास आबंटित किया गया है। शिक्षा एवं पर्यटन मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को बी-5/1 पुराना कमिश्नर बंगला शंकर नगर मिला है वे उनके पुराने ही बंगला में रहेंगे। आदिम जाति विकास एवं कृषि मंत्री रामविचार नेताम को सी-5 सिविल लाइन शंकर नगर, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल को बी-5/5 (धरोहर) जेल रोड पुराना वन संरक्षक बंगला वन कॉलोनी, वन मंत्री केदार कश्यप को सी-3 एवं सी-4 फॉरेस्ट कॉलोनी राजा तालाब, श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन को सी-4 शंकर नगर, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को सी-2 शंकर नगर का आवास आबंटित किया गया है।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी को डी-5/9 शंकर नगर, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को डी-7 एवं डी-8 शंकर नगर और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा को डी-5/10 शंकर नगर रायपुर में आवास आबंटित किया गया है। इसके साथ ही जगदलपुर विधायक  किरण देव को बी-5/12 सिविल लाइन रायपुर का आवास आबंटित किया गया है।

 

#Mahant-Saav-Sharma#civil line#Bhupesh in Raman bungalow

Source : Agency

पाठको की राय