छत्तीसगढ़-जगदलपुर में तेज रफ्तार कार खाई में गिरी, ड्राइवर के नियंत्रण खोने से तीन की मौत
जगदलपुर.
जगदलपुर शहर के दलपत सागर मार्ग में बीती रात एक तेज रफ्तार कार चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया जिसके चलते 3 युवकों को अपनी जान गवानी पड़ी। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कार को क्रेन के माध्यम से बाहर निकाल युवको के शव को मेकाज भिजवाया गया। मृतकों के बारे में अब तक कोई भी जानकारी नही मिल पाई है।
मामले की जानकारी देते हुए बताया गया कि बीती रात धरमपुरा की ओर से दलपत सागर की तरफ एक कार जगदलपुर की ओर आ रही थी। कार चालक ने राम मंदिर को पार करते हुए आगे सड़क किनारे बसे एक गुड़ी के सामने अचानक से नियंत्रण खो दिया। इस घटना को वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम पानी मे उतरी। पानी मे घुसने के कारण कार लॉक हो गई थी। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने कार से 3 युवकों के शव बाहर निकाले। घटना के बाद शवों को पीएम के लिए भिजवाया गया। मृतकों की अब तक शिनाख्त नही हो पाई है। पुलिस गाड़ी नंबर के आधार पर जांच कर रही है। पुलिस युवको के पास से मिले फोन नंबर से भी परिजनों की तलाश कर रही है।
#Chhattisgarh-Jagdalpur#High speed car#three killed

पाठको की राय