छत्तीसगढ़-कोरबा में इलेक्ट्रानिक्स दुकान में जीएसटी की छापेमारी, देर रात तक खंगाले दस्तावेज
कोरबा।
जीएसटी की नजर व्यापारियों के कारोबार पर लगातार बनी हुई है. इसी कड़ी में जीएसटी की टीम ने बीती रात कटघोरा स्थित ज्योति इलेक्ट्रानिक्स में छापा मारा. इस कार्रवाई से कटघोरा से लेकर कोरबा तक के व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा. इलेक्ट्रानिक्स कारोबारियों के लिए साल में व्यापार के सबसे अच्छे मौकों में से एक नवरात्रि के अवसर पर जीएसटी की टीम पहुंची.
जीएसटी की टीम चार वाहनों में ज्योति इलेक्ट्रानिक्स में दबिश दी. कटघोरा के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों में से एक ज्योति इलेक्ट्रानिक्स में टीम पहुंची. दुकान संचालक पवन अग्रवाल से पूछताछ करने के साथ देर रात तक दस्तावेज खंगालती रही. हालांकि, इस कार्रवाई में क्या-क्या खामियां पाई गई इसका खुलासा नहीं हुआ है.
#Chhattisgarh-Korba#GST team raids#electronics shop

पाठको की राय