Wednesday, October 21st, 2026

छत्तीसगढ़ की राज्यपाल उइके पहुंची उज्जैन, आत्मीय स्वागत

रायपुर

छत्तीसगढ़ राज्य की राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके का उज्जैन सर्किट हाऊस आगमन पर मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुष्पगुच्छ भेंटकर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर राज्यपाल सुश्री उइके का कलेक्टर श्री आशीष सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री सत्येन्द्र कुमार शुक्ल, नगर निगम आयुक्त श्री रोशन कुमार सिंह, विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.अखिलेश कुमार पाण्डेय, प्रो.शैलेन्द्र कुमार शर्मा, कालिदास अकादमी के प्रभारी निदेशक श्री संतोष पण्ड्या आदि ने पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर एडीएम श्री संतोष टैगोर सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी आदि उपस्थित थे।

 

Source : Agency

पाठको की राय