Thursday, October 22nd, 2026

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल हरिचंदन आज पहुंचेंगे रायपुर, 23 फरवरी को लेंगे शपथ

रायपुर

छत्तीसगढ़ के मनोनीत राज्यपाल श्री विश्व भूषण हरिचंदन आज 22 फरवरी को राजभवन विजयवाड़ा, आंध्रप्रदेश से प्रात: 7.40 बजे प्रस्थान करेंगे तथा प्रात: 8.30 बजे विशेष विमान से रवाना होकर प्रात: 10 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल, रायपुर पहुंचेंगे। तत्पश्चात वे राजभवन के लिए प्रस्थान करेंगे।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के मनोनीत राज्यपाल श्री विश्व भूषण हरिचंदन 23 फरवरी 2023 को प्रात: 11.30 राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के रूप में पद की शपथ लेंगे। राज्यपाल को बिलासपुर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति श्री अरूप कुमार गोस्वामी शपथ दिलाएंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष, मंत्रिमंडल के सदस्य, जनप्रतिनिधिगण, आमंत्रित गणमान्य नागरिक और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

 

Source : Agency

पाठको की राय