Sunday, October 25th, 2026

छत्तीसगढ़-राज्यपाल डेका को स्काउट गाइड का पहनाया बैज, मुख्य संरक्षक अलंकरण से किया सम्मानित

रायपुर.

राज्यपाल श्री रमेन डेका को छत्तीसगढ़ स्काउट गाइड के मुख्य संरक्षक अलंकरण बैज लगाकर सम्मानित किया गया। राज्यपाल श्री रमेन डेका को आज राजभवन में संस्था के पदाधिकारियों ने भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय मुख्यालय से प्राप्त बैज पहनाया और स्मृति चिन्ह भेंट किया। राजभवन में आयोजित छत्तीसगढ़ के स्काउट-गाइड के एक संक्षिप्त कार्यक्रम में संस्था को पदाधिकारियों से मिलकर राज्यपाल श्री डेका ने प्रसंन्नता व्यक्त की और कहा कि स्काउट-गाइड की समाज में हमेशा महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।

उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा बच्चों को स्काउट गाइड में शामिल होने के लिए प्रेरित करें जिससे उनमे अनुशासन और देशभक्ति की भावना को बढ़ावा मिलेगा और वे देश के अच्छे नागरिक बनेंगे। छत्तीसगढ़ स्काउट एवं गाइड के अध्यक्ष रायपुर लोकसभा के सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि मुख्य संरक्षक राज्यपाल के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलांे में स्काउट-गाइड योजना शुरू करने की योजना हैं। स्काउट गाइड के कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजेश अग्रवाल ने स्वागत भाषण दिया। स्काउट गाइड के राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव ने आभार प्रदर्शन किया। इस पूर्व राज्यपाल को मुख्य संरक्षक बैज पहनाकर राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव ने स्वागत किया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष श्री मुरली शर्मा, राज्य सचिव श्री कैलाश सोनी, संयुक्त सचिव श्रीमती शिवानी गनवीर, राज्य संगठन आयुक्त गाइड डॉ. करूणा मसीह, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त गाइड श्रीमती सरिता पांडेय उपस्थित थी। 

 

#Chhattisgarh#Governor Deka#Scout Guide badge

Source : Agency

पाठको की राय