Sunday, October 25th, 2026

घर बैठे बोर्ड परीक्षा देंगे 12वीं के छात्र, छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी की गाइडलाइन

रायपुर
छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CGBSE) ने बोर्ड परीक्षाओं का ऐलान कर दिया है। छत्तीसगढ़ में कक्षा 12 की परीक्षा ओपन बुक प्रारूप में आयोजित की जाएगी। इसका मतलब ये है कि छात्रों को परीक्षा केंद्र नहीं जाना होगा और वो घर बैठकर ही उत्तर पुस्तिकाएं लिखेंगे। छत्तीसगढ़ बोर्ड के सचिव वीके गोयल ने इस बात की जानकारी दी। उन्‍होंने बताया कि 1 जून से 5 जून 2021 तक होंगी। उन्‍होंने बताया कि प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्‍तिका 1 जून से 5 जून तक वितरित की जाएगी। छात्रों को प्रश्न पत्र प्राप्त होने के पांच दिनों के भीतर उत्तर पुस्तिकाएं जमा करनी होंगी।
 
उदाहरण के तौर पर अगर किसी छात्र ने 1 जून को प्रश्‍न पत्र और उत्तर पुस्‍तिका लिया है तो उसे 5 जून तक जमा करना होगा। वैसे ही किसी ने 5 जून को लिया है तो उसे 10 जून तक जमा करना होगा। कोरोना महामारी के चलते छत्तीसगढ़ सरकार ने ये फैसला लिया है। आपको बता दें कि इस साल कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा के लिए 2 लाख 90 हजार छात्रों ने अपना रजिस्‍ट्रेशन कराया है। वीके गोयल ने बताया कि छात्र अगर डाक द्वारा उत्तर पुस्‍तिकाएं भेजते हैं तो उसे स्वीकार नहीं की जाएंगी। दिशा निर्देश के मुताबिक एग्‍जाम सेंटर पर छात्र खुद जाकर प्रश्‍नपत्र लेंगे और खुद ही जमा करने जाएंगे। इस दौरान छात्रों को सेंटर पर रखे एक रजिस्‍टर पर साइन भी करना होगा। आपको बता दें कि इससे पहले छत्तीसगढ़ में 10 वीं बोर्ड की परीक्षाएं रद्द कर दिए गए थे। उस वक्‍त 12वीं की परीक्षाएं टाल दी गई थीं।

 

#बोर्ड परीक्षा

Source : Agency

पाठको की राय