Wednesday, October 21st, 2026

दिव्यांग व्यक्तियों के सशक्तिकरण के लिए छत्तीसगढ़ को मिला तीन श्रेणियों में राष्ट्रीय पुरस्कार

रायपुर
केन्द्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय अंतर्गत दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा वर्ष 2020 के दिव्यांग व्यक्तियों के सशक्तिकरण के लिए राष्ट्रीय पुरस्कारों के विजेताओं की घोषण कर दी है। इसमें छत्तीसगढ़ को तीन श्रेणियों में राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त किया है। छत्तीसगढ़ को  यह पुरस्कार 3 दिसंबर को अंतराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंडि?ा ने राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने पर चयनितों को बधाई दी है।  

राष्ट्रीय पुरस्कार के बेस्ट ब्रेल प्रेस की श्रेणी में बिलासपुर में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित बेल प्रेस का चयन किया गया है। विकलांग व्यक्तियों के लिए अवरोध मुक्त वातावरण के निर्माण में उत्कृष्ट कार्य के लिए स्थानीय निकाय की श्रेणी में नया रायपुर का चयन किया गया है। इसके लिए अटल नगर विकास प्राधिकरण को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसी तरह दिव्यांगजन के साथ स्वरोजगार के लिए सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता और प्लेसमेंट अधिकारी/एजेंसी की श्रेणी में निजी या गैर-सरकारी संगठन या कार्यालय के लिए समता कॉलोनी रायपुर के नुक्कड़ टी कैफे वेंचर्स एलएलपी का चयन सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता के रूप में किया गया है।

 

#Chhattisgarh got national

Source : Agency

पाठको की राय