Wednesday, October 21st, 2026

छत्तीसगढ़ बालिका बास्केटबॉल टीम ने 5वीं खेलों इंडिया युथ गेम्स 2023 में रजत पदक जीता

राजनांदगांव

इंदौर में  31 जनवरी से 4 फरवरी तक आयोजित 5वीं खेलों इंडिया युथ गेम्स में छत्तीसगढ की महिला टीम ने बास्केटबॉल का रजत पदक जीता फायनल में उसे पंजाब की टीम ने शिकस्त दी और चैंपियन बनने से रोक दिया।

छत्तीसगढ़ टीम के रजत पदक प्राप्त करने में डी कीर्ति, रिया कुनघाडकर, डिम्पल धोबी, मोनी अडला, विद्या, रूखसार अली, आंचल यादव, चंचल शर्मा, मिनु सिंहा, रितिका निषाद, के. रितु श्री, साक्षी भगत ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। टीम की कोच अंतरराष्ट्रीय कोच कालवा राधा राव, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक विजेता कोच उमेश सिंह ठाकुर एव मेनेजर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक विजेता राजेश प्रताप सिंह थे।

इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ टीम ने लीग मैच में महाराष्ट्र, तमिलनाडु, एवं राजस्थान टीम को परास्त किया था, जबकि सेमीफाइनल में मध्य प्रदेश को 63-39 अंको से पराजित कर फायनल में प्रवेश किया। फायनल में पंजाब टीम ने अपनी टीम के खिलाडियो की हाईट का फायदा उठाकर छत्तीसगढ़ टीम को परास्त किया। छत्तीसगढ़ को उनकी अच्छी खिलाडियो के चोटिल होने का भी नुकसान उठाना पड़ा।

इस टीम में छह खिलाडी भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केन्द्र राजनांदगांव की आवासीय योजना की है इनके नाम- रिया कुनघाडकर, डिम्पल धोबी, आंचल यादव, मोनी अडला, चंचल शर्मा, एवं मिनु सिंहा, ये सभी खिलाड़ी दिल्ली पब्लिक स्कूल राजनांदगांव में अध्ययनरत है। टीम की मुख्य कोच अंतरराष्ट्रीय कोच कालवा राधा राव भी राजनांदगांव की ही है।

 

Source : Agency

पाठको की राय