Friday, October 23rd, 2026

छत्तीसगढ़-बलरामपुर रामानुजगंज में पंचायत सचिव संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष की मौत, खेत में पानी देते समय लगा करंट

बलरामपुर रामानुजगंज.

बलरामपुर रामानुजगंज पंचायत सचिव संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राम रूप मरकाम कल अपने गृह ग्राम पशुपतिपुर में खेत में पानी पटाने के दौरान करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिनका आज इलाज के दौरान मौत हो गई। उनके आकस्मिक निधन पर पंचायत सचिव संघ ने दुख व्यक्त किया।

मिली जानकारी के अनुसार राम रूप मरकाम अपने गृह ग्राम पशुपति पूर्व में रविवार के दोपहर खेत मे पानी पटा रहे थे इसी दौरान करंट की चपेट में आ गया जिसके बाद उन्हें वाड्रफ नगर अस्पताल ले जाया गया जहां आज इलाज के दौरान आज उनकी सुबह 9 बजे के करीब मृत्यु हो गई। पंचायत सचिव राम रूप मरकाम पंचायत सचिव के हक के जनपद स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक लड़ाई लड़ी थी।सौम्य स्वभाव,मिलनसार एवं पंचायत सचिव के हक के लिए हमेशा आवाज बुलंद करने वाले राम रूप मरकाम के आकस्मिक निधन की खबर खेलते ही पूरे प्रदेश के पंचायत सचिवों में शोक की लहर दौड़ गई।

 

#Chhattisgarh-Balrampur Ramanujganj#Panchayat Secretary Association#Former state president#electrocuted dies

Source : Agency

पाठको की राय