Friday, October 23rd, 2026

छत्तीसगढ़-दुर्ग के अस्पताल में पहले कराया इलाज, फीस मांगने पर डॉक्टर से मारपीट कर आरोपी फरार

दुर्ग.

जिले के भिलाई खुर्सीपार स्थित आईएमआई अस्पताल में इलाज कराने आए युवक ने डॉक्टर की पिटाई कर दी. अस्पताल में मौजूद डॉक्टर की पत्नी और ड्राइवर ने मिलकर युवक से डॉक्टर की जान बचाई. वहीं सूचना पर पहुंची खुर्सीपार पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच में जुट गई है. घटना अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर आरोपी की पहचान कर तलाश की जा रही है.

जानकारी के मुताबिक, आरोपी अमित मौर्या चखना सेंटर चलाने और शराब बेंचने का काम करता था. आरोपी के पैर में चोट लगी थी, जिसका ट्रीटमेंट कराने वह IMI अस्पताल पहुंचा. वहां मौजूद डॉक्टर ने ट्रीटमेंट कर जब अपनी 700 रुपये की फीस पेमेंट करने को कहा, तो युवक भड़क गया और उल्टा डॉक्टर से एक हजार रुपये मांगने लगा. इसके बाद विवाद बढ़ने पर युवक ने डॉक्टर की जमकर पिटाई कर दी. फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

 

#Chhattisgarh-Durg#doctor beating

Source : Agency

पाठको की राय