Friday, October 23rd, 2026

छत्तीसगढ़-बिलासपुर में कार कंपनी के यार्ड में लगी आग, 13 गाड़ियां जलकर खाक

बिलासपुर।

बिलासपुर में एक कार कंपनी के यार्ड में खड़ी एक्सीडेंटल कारों में अचानक आग लग गई. इस आगजनी की घटना में 13 पुरानी कारें पूरी तरह से जलकर खाक हो गईं. घटना से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया. वहीं आग लगने की सूचना पर दमकल की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया.

यह घटना सकरी थाना क्षेत्र की है. आग लगने की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है ताकि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा सके. इस घटना में कोई जनहानि नहीं की खबर नहीं है. फिलहाल, आग लगने का कारण अभी तक अज्ञात है.

 

#Chhattisgarh-Bilaspur#yard Fired

Source : Agency

पाठको की राय