Saturday, October 24th, 2026

छत्तीसगढ़-गौरेला में भाजपा नेता के घर सिलेंडर ब्लास्ट से लगी आग, पूजा सामग्री बना रही थीं पत्नी

गौरेला.

गौरेला स्टेशन रोड में रहने वाले भाजपा नेता मनीष अग्रवाल के घर में उनकी पत्नी पूजा की सामग्री बना रही थी। इसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर के पाइप में ब्लास्ट हो गया। इससे आग लग गई और देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में भाजपा नेता और उनकी पत्नी आग से झुलसे गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार, आग लगते ही आनन-फानन में घर में मौजूद मनीष अग्रवाल और उनकी पत्नी घर के बाकी सदस्यों को सुरक्षित करने लगे। आसपास के लोग भी आकर आग बुझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन आग बराबर धधक रही थी। इसके बाद पेंड्रा से मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। हालांकि, इस दौरान आग की चपेट में मनीष अग्रवाल और उनकी पत्नी भी आ गईं, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए पेंड्रा के निजी अस्पताल में लाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बिलासपुर इलाज के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल मनीष अग्रवाल को चेहरा आग से झुलसा है तो उनकी पत्नी का हाथ आग से झुलस गया है। साथ ही घर में रखा काफी सामान भी आग से जलकर खाक हो चुका है।

 

#Chhattisgarh-Gaurela#BJP leader#cylinder blast

Source : Agency

पाठको की राय