Chhattisgarh: जल प्रदूषण के शिकायत पर पर्यावरण विभाग की कार्रवाई; दो उद्योगों का संचालन बंद; एक को नोटिस जारी
रायपुर.
छत्तीसगढ़ पर्यावरण विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। रायपुर के भनपुरी स्थित दो उद्योगों को बंद करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही उद्योगों के मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही एक उद्योग को दूषित जल उपचार संयंत्र में आवश्यक सुधार करने के लिए नोटिस दिया गया है। छत्तीसगढ़ पर्यावरण विभाग की टीम ने भनपुरी औद्योगिक क्षेत्र में संचालित जल प्रदूषणकारी प्रकृति के उद्योगों की जांच की। जांच में तीन गैल्वेनाइजिंग इकाइयों और उद्योगों में उल्लंघन करते हुए पाया गया।
इस पर दो उद्योगों मेस. सूर्या वायर्स और लिंबनी वायर्स का संचालन बंद करने का निर्देश दिया गया है। उनपर जल प्रदूषण निवारण और नियंत्रण अधिनियम का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की गई। साथ ही मेस. साईं वायर्स को दूषित जल उपचार संयंत्र में आवश्यक सुधार करने के लिए नोटिस दिया गया । इसके अलावा मेस. सुनील स्टील वायर्स और मेस. स्वस्तिक वायर्स में भी जांच की गई।
रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने भनपुरी औद्योगिक क्षेत्र और आस-पास के क्षेत्र में संचालित उद्योगों के जल प्रदूषण किए जाने की शिकायत पर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल को जांच के साथ ही कार्रवाई करने निर्देश दिया था। इस पर पर्यावरण विभाग ने औद्योगिक क्षेत्रों में उद्योगों से होने वाले जल एवं वायु प्रदूषण की लगातार जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
डॉ सिंह ने आगे भी सभी औद्योगिक इकाईयों पर लगातार निगरानी रखी जाने और पर्यावरणीय नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिए हैं।
#Two industries#stopped operating; Notice one#Environment Department#action on complaint#water pollution

पाठको की राय