Sunday, October 25th, 2026

छत्तीसगढ़-बलरामपुर रामानुजगंज में हाथी ने युवक को कुचला, परिजनों को दी तात्कालिक आर्थिक सहायता

बलरामपुर.

बलरामपुर रामानुजगंज वनपरिक्षेत्र रामानुजगंज के तहत ग्राम महावीरगंज में बीती रात दंतैल नर हाथी के द्वारा गांव के एक युवक को कुचल दिया गया जिससे उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी सुबह ग्रामवासियों को 11 बजे के करीब तब लगी जब गांव के चरवाहे घटनास्थल की ओर गए सूचना पर तत्काल रेंजर संतोष पांडे सहित वन अमला मौके पर पहुंचा। वन विभाग के द्वारा युवक के शव का पोस्टमार्टम कर शव स्वजनों को सौंप दिया गया। वन विभाग के द्वारा तात्कालिक आर्थिक सहायता राशि मृतक के स्वजनों को रेंजर के द्वारा प्रदान की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम महावीरगंज के शिव शंकर सिंह पिता दिनेश सिंह उम्र 20 वर्ष बीती रात खेत की ओर गया था इसी दौरान दंतैल नर हाथी से उसका सामना हो गया जिसके द्वारा शुंड से लपेटकर पटक कर पैरों से कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी आज सुबह 11 बजे के करीब स्वजनों एवं वन विभाग को तब लग पाई जब गांव के चरवाहे उस ओर गए। घटना की जानकारी मिलते ही रेंजर संतोष पांडे मौके पर पहुंचे। मृतक के स्वजनों को तात्कालिक आर्थिक सहायता राशि रेंजर के द्वारा प्रदान की गई।

हाथी के स्वभाव का परीक्षण करने वाइल्डलाइफ से पहुंचे हैं डॉक्टर
दल से बिछड़े हाथी के द्वारा कन्हर नदी में पानी होने के कारण झारखंड की ओर नहीं जा पा रहा है व छत्तीसगढ़ की ओर लगातार घरों को तोड़ने एवं अब तक कुचल का तीन लोगों को मार दिया गया। उसके स्वभाव का परीक्षण करने के लिए वाइल्ड लाइफ से डॉक्टर सोमवार को शिवपुर में रेंजर संतोष पांडे के साथ पहुंचे थे वहीं रात में यह हादसा हो गया।

कन्हर में पानी के कारण हाथी नहीं जा पा रहा है झारखंड
कन्हर नदी में पानी रहने के कारण अब तक हाथी झारखंड की ओर नहीं जा पा रहा है कन्हर में पानी के कारण लगातार हाथी के छत्तीसगढ़ की ओर ही रहने से लगातार इस प्रकार की घटनाएं हो रही है हाथी के द्वारा कई घरों को भी तोड़ दिया गया है वही फसलों को भी नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

 

#Chhattisgarh-Balrampur Ramanujganj#Elephant trampled man

Source : Agency

पाठको की राय