Sunday, October 25th, 2026

चुनावी रंग में रंगा छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल अभियंता संघ

रायपुर
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज के अंतर्गत लगभग 17000 कर्मचारी कार्यरत है जिसमें 5000 से अधिक संख्या इंजीनियरों की है एवं विद्युत विभाग के मुखिया भी इंजीनियर ही होते हैं। उक्त दृष्टिकोण से इंजीनियरिंग एसोसिएशन की भूमिका विद्युत कंपनी के संचालन हेतु काफी महत्वपूर्ण है। इसी वर्ष इंजीनियरिंग एसोसिएशन का चुनाव होना है जिसमें अध्यक्ष, महासचिव, कोशाध्यक्ष व केन्द्रीय कार्यकारिणी सदस्य हेतु विभिन्न प्रत्याशी द्वारा नामांकन दाखिला किया गया है।

अपने पक्ष में मतदान हेतु प्रत्येक प्रत्याशी अपने चयन हेतु पुरजोर कोशिश कर रहे हैं। इसी तारतम्य मे दुर्ग क्षेत्र में महासचिव पद के प्रबल प्रत्याशी मनोज वर्मा अपने सहयोगी कार्यकारिणी सदस्यों एवं अन्य अभियंताओ सहित चुनाव प्रचार का आगाज किया। इस दौरान उन्होंने ट्रांसमिशन व वितरण कंपनी में कार्यरत प्रत्येक अभियंताओं से मुलाकात की एवं प्रत्येक अभियंता से अपने पक्ष में मतदान करने हेतु निवेदन किया। प्रचार-प्रसार के दौरान समस्त अभियंताओं में वर्मा के प्रति अत्यंत उत्साह देखा गया। ज्ञात सूत्रों के अनुसार वर्मा के प्रति उत्साह का मूल कारण भारी संख्या में साथी कार्यकारिणी सदस्यों की संख्या व संकल्प पत्र रहा जिसका समस्त अभियंताओं ने भूरि-भूरि प्रशंसा की। वर्मा के साथ अन्य कार्यकारिणी सदस्य अधीक्षण यंत्री ए.के.गौराहा, महेष ठाकुर, कार्यपालन यंत्री विनय चन्द्राकर, सतीश वर्मा, रवि चन्द्राकर, सहायक यंत्री अनुराग शर्मा एवं ओमकार चन्द्राकर इत्यादि ने भी मनोज वर्मा के समर्थन एवं खुद के पक्ष में मतदान करने हेतु निवेदन किया।

 

#Chhattisgarh

Source : Agency

पाठको की राय