Tuesday, October 20th, 2026

छत्तीसगढ़ चुनाव: कबीरधाम जिला कांग्रेस कमेटी का बड़ा एक्शन, पार्टी ने 10 नेताओं को किया बाहर

कबीरधाम.

कबीरधाम में मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने विधानसभा चुनाव में भितरघात को लेकर बड़ा एक्शन लिया है। कमेटी ने प्रदेश युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष समेत 10 बड़े नेताओं को पार्टी से छह साल के लिए सस्पेंड कर दिया है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष होरीलाल साहू ने आदेश जारी किया है। इनमें सभी नेता पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के हैं। सस्पेंड किए जाने वालों में सबसे बड़ा नाम तुकाराम चन्द्रवंशी, जो युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष हैं।

वर्तमान में ये जिला पंचायत सदस्य भी हैं इसके अलावा खेलूराम साहू ग्राम बासिनझोरी, मोहम्मद इदरिश ग्राम जमुनिया, चन्द्रभान सिंह (पप्पू ठाकुर) नगर पंचायत पंडरिया, जगतारण सिंह ग्राम गौरमाटी, रविकांत बैस ग्राम कड़कड़ा, राजेन्द्र मारकंडे ग्राम मगरवाह, ठाकुर राम वर्मा ग्राम नवापारा ग्राम पंचायत डोंगरिया, पालन बैस ग्राम दशरंगपुर व अशोक वैष्णव ग्राम डबरी शामिल है। इन नेताओं के खिलाफ एआईसीसी व पीसीसी के पंडरिया विधानसभा के चुनाव प्रभारी के रिपोर्ट पर कार्रवाई की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि ये सभी कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ काम किया है। इससे पार्टी की छवि धूमिल हुई है।

 

#expelled Congress

Source : Agency

पाठको की राय