Friday, October 23rd, 2026

छत्तीसगढ़-जगदलपुर में बुजुर्ग को कुत्ते ने काटा, देशी इलाज के चक्कर में मौत

जगदलपुर.

जगदलपुर में एक कुत्ते के काटने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि परिजनों ने बुजुर्ग का देशी इलाज करवाया, जिससे उनकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ। हालात बिगड़ने पर मेकाज में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। नगरनार थाना क्षेत्र के ग्राम गरावंड़ में रहने वाले एक बुजुर्ग किसान को एक कुत्ते ने घर के सामने काट लिया।

परिजनों ने इलाज न कराते हुए देशी इलाज कराने के बाद छोड़ दिया। अचानक से स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण उसे मेकाज में भर्ती किया गया, जहां बुजुर्ग की मौत हो गई।परिजनों ने बताया कि ग्राम गरावंड़ निवासी मंगतू कश्यप पुत्र रूपधर 50 वर्ष आठ माह पहले अपने घर के आंगन में बैठा हुआ था। अचानक से एक पागल कुत्ते ने आकर उसे काट लिया। परिजनों ने घायल बुजुर्ग को अस्पताल ना ले जाकर गांव में ही देशी इलाज कराने लगे, जहां बुजुर्ग के शरीर का घाव सूखने लगने पर परिजनों ने उसे ठीक होने की बात कहते हुए अस्पताल में इलाज नहीं करवाया। इसके कारण आठ माह के अंदर कुत्ते का पूरा जहर ग्रामीण के अंदर आ गया। अचानक से बुजुर्ग की हालत खराब होने के कारण उसे मेकाज में भर्ती किया गया, जहां रात में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

 

#Chhattisgarh-Jagdalpur#Elderly man#dog bitten

Source : Agency

पाठको की राय