Saturday, October 24th, 2026

छत्तीसगढ़-बिलासपुर में मकान से आठ युवतियां गिरफ्तार, अंतरराज्यीय देह व्यापार रैकट का भंडाफोड़

बिलासपुर.

बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में अंतर्राज्यीय देह व्यापार करने वालों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। मोपका के एक मकान में संदिग्ध अवस्था में 1 युवक व 8 युवतियां मिले। सभी को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायालय में पेश किया है। दरअसल सरकंडा थाना क्षेत्रांतर्गत मोपका क्षेत्र में अवैध देह व्यापार की सूचना लगातार पुलिस को मिल रही थी। इस पर सरकंडा पुलिस मुखबिर से तलाश में जुट गई।

इसी बीच 8 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली कि मोपका के एक मकान में करीब 7-8 लड़कियां अलग अलग राज्यों से आईं हुई हैं जो देहव्यापार में लिप्त है। इसकी सूचना पर सी.एस.पी सरकंडा सिद्धार्थ बघेल ने टीम तैयार कर मुखबिर के बताये घर पर रेड की। वहां एक मकान में एक युवक व 8 युवतियां संदिग्ध अवस्था में मिलीं। पूछताछ करने पर गोलमोल जवाब देने लगीं। कड़ाई से पूछताछ करने पर देह व्यापार के लिए अन्य जगहों से आने की बात कही। 8 युवतियों में 2 उत्तर प्रदेश 1 पश्चिम बंगाल 1 मध्य प्रदेश और 4 छत्तीसगढ़ की हैं। इनके विरुद्ध सरकंडा पुलिस उचित कार्रवाई कर रही है।

 

#Chhattisgarh-Bilaspur#prostitution racket#Eight girls arrest

Source : Agency

पाठको की राय