Friday, October 23rd, 2026

छत्तीसगढ़ : ED ने CM भूपेश बघेल के करीबियों के घर छापे

रायपुर
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई शहरों में सुबह से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी चल रही है। प्रदेश के कई बड़े अफसरों के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। सुबह करीब 5 बजे से दर्जनभर अफसरों के ठिकानों की तलाशी ली जा रही है।

रायपुर, भिलाई, दुर्ग, महासमुंद, रायगढ़ में आईएएस अफसर, सीए सहित नेताओं के यहां रेड मारी है। खबरों के अनुसार रायपुर के देवेंद्र नगर में सीए विजय मालू के घर ईडी ने छापा मारा है। इसके अलावा कलेक्टर रानू साहू के रायगढ़ स्थित निवास, महासमुंद में नेता अग्नि चंद्राकर, अनुपम नगर में सूर्यकांत तिवारी के यहां दबिश दी है। साथ ही माइनिंग हेड आइएएस अफसर जेपी मौर्या के रायपुर स्थित आवास में भी ईडी ने छापा मारा है।  

बताया जा रहा है कि हाल के समय में छत्तीसगढ़ में सबसे बड़ी छापेमारी है। करीब दर्जनभर ठिकानों पर एक साथ ईडी के अधिकारी छापेमारी कर रहे हैं। जिन अधिकारियों के आवासों पर छापेमारी की गई है, उनमें से अधिकतर सीएम भूपेश बघेल के करीबी बताए जाते हैं। दुर्ग में सौम्या चौरसिया, रायपुर में सीए विजय मालू के घर रेड पड़ी है।

 

#Chhattisgarh

Source : Agency

पाठको की राय