Friday, October 23rd, 2026

छत्तीसगढ़-बिलासपुर के स्कूल में मिली ई-रिक्शा चालक की रक्तरंजित लाश, कारण की तलाश में जुटी पुलिस

बिलासपुर।

स्वामी आत्मानंद स्कूल के बाथरूम में ई- रिक्शा चालक की रक्तरंजित लाश मिली है. मृतक के सिर पर पत्थर मारा गया था. मृतक रात में ई- रिक्शा चलाने निकला था, और सुबह उसकी रक्तरंजित लाश मिली है. घटना की सूचना पर सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है. लिंगियाडीह राजकिशोर नगर निवासी सत्यनारायण यादव किराए के मकान में घर से अलग अकेले रहता था.

वह ई-रिक्शा चलाता था. मंगलवार की सुबह चिंगराजपारा के अमरैया चौक स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल के अंदर बाथरूम में उसकी खून से सनी लाश पड़ी थी. सुबह स्कूल खुलने पर घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से युवक की पहचान ई-रिक्शा चालक के रूप में की, जिसके बाद उसके परिजन को बुलाया गया. घटनास्थल के पास ही उसकी ई-रिक्शा भी मिली है. बीती रात वह रिक्शा चलाने के लिए निकला था, पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि सत्यनारायण यहां कैसे पहुंचा. रात में आखिरी बार वह किन लोगों के साथ था. स्कूल व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा की मदद से आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है.

 

#Chhattisgarh-Bilaspur#E-rickshaw driver#blood-soaked body

Source : Agency

पाठको की राय