Thursday, October 22nd, 2026

छत्तीसगढ़-दुर्ग वंदे भारत एक्सप्रेस हादसे से बची, रेलवे ट्रैक पर बड़ा पत्थर देख ड्राइवर ने लगाया ब्रेक

दुर्ग/रायपुर.

विशाखापट्नम से दुर्ग आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस ओडिशा के नुआपाड़ा रोड में हादसे का शिकार होते-होते बची. जानकारी के मुताबिक वंदे भारत एक्सप्रेस कल रात करीब 10 बजे विशाखापट्टनम से दुर्ग जा रही थी. इस बीच ट्रेन के लोको पायलट की सतर्कता से रेलवे ट्रैक पर एक बड़ा पत्थर देखा और ट्रेन को रेलवे लेवल क्रॉसिंग गेट से लगभग 100 मीटर पहले ही रोक दिया.

ट्रेन रोकने के बाद लोको पायलट ने इस बारे में स्टेशन मास्टर को सूचित किया. जल्द ही रेलवे के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और ट्रैक से पत्थर को हटा दिया, जिसके बाद करीब एक घंटे बाद ट्रेन की आवाजाही सामान्य हो सकी. नुआपाड़ा पुलिस स्टेशन से एक टीम भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी कि ट्रैक पर पत्थर किसने और क्यों रखा था. वहीं, लोगों ने लोको पायलट की सतर्कता और सूझबूझ की सराहना की, जिसकी वजह से एक संभावित दुखद दुर्घटना टल गई.

 

#Chhattisgarh-Durg#Vande Bharat Express#driver brakes

Source : Agency

पाठको की राय