Saturday, October 24th, 2026

छत्तीसगढ़-दुर्ग में ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवती की मौत और महिला घायल

दुर्ग.

सुपेला थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक युवती की दर्दनाक मौत हो गई है। ट्रक ने स्कूटी सवार युवती को अपनी चपेट में ले लिया। स्कूटी चला रही युवती की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि साथ में बैठी एक महिला को सामान्य चोट आई है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर सुपेला और यातायात पुलिस मौके पर पहुंचकर पुलिस शव को सुपेला अस्पताल मोर्चुरी भेजकर मामले की जांच कर रही है।

सुपेला थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि नेहरू नगर और कोसा नाला के बीच एक ट्रक ने स्कूटी सवार को अपने चपेट में ले लिया, जिसे स्कूटी चल रही युवती की मौके पर मौत हो गई। वहीं, साथ में पीछे बैठी महिला को सामान्य चोट आई है। मृतका की पहचान चांदनी वर्मा के रूप मे हुई, जो राजनांदगांव जिले के भैसतरा गांव की रहने वाली है और स्कूटी से रायपुर खरोरा अपनी बहन के घर जा रही थी। इसी दौरान नेहरू नगर के पास पहुंची पीछे से आ रहे ट्रक NL 01 AJ0110 के चालक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त किया है। सुपेला पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना में जुट गई है।

 

#Chhattisgarh-Durg#Truck hits scooty#girl dies

Source : Agency

पाठको की राय