Saturday, October 24th, 2026

छत्तीसगढ़-दुर्ग में पारिवारिक विवाद में चली तलवारें, युवकों ने एक-दूसरे को किया लहूलुहान

दुर्ग।

जिले में लगातार आपराधिक घटनाएं घट रही है. इसी कड़ी में भिलाई के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में बीती रात युवकों के बीच तलवार और कटरबाजी हुई. इस वारदात में चार लोग घायल हुए हैं, जिसमें से एक की हालत गंभीर बताई गई है. जिसे इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार की रात करीब 1:00 बजे शहीद वीर नारायण चौक के पास पारिवारिक विवाद के चलते कुछ युवक आपस में भिड़ गए. फिर दोनों ही पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि जमकर तलवारबाजी और कटरबाजी हुई. इस वारदात में 4 लोग घायल हुए हैं और एक की हालत गंभीर है. गंभीर रूप से घायल युवक सतीश सेन को शासकीय लाल बहादुर शास्त्री सुपेला अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रायपुर रेफर कर दिया गया है. मामले में खुर्सीपार पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है और देर रात एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. शहर में लगातार हो रही तलवारबाजी और कटरबाजी से लोगों में भय का माहौल है. वहीं सोमवार शाम को पुलिसने छावनी थाना क्षेत्र में हुई कटरबाजी के गिरफ्तार चार आरोपियों का जुलूस निकाला. उसके बावजूद अपराधियों का हौसला बढ़ा हुआ है और अपराधी बेखौफ होकर लगातार वारदात को अंजाम दे रहे हैं.

 

#Chhattisgarh-Durg#swords#family dispute

Source : Agency

पाठको की राय