Saturday, October 24th, 2026

छत्तीसगढ़-जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज में मनाया डॉक्टर्स डे, स्वास्थ्य में बस्तर को और बेहतर बनाना है: किरण देव

जगदलपुर.

जगदलपुर में शासकीय मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में डॉक्टर्स डे के अवसर पर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने मेडिकल कॉलेज के सभी डॉक्टर को डॉक्टर्स डे की शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित किया। शासकीय मेडिकल कॉलेज डिमरापाल के ऑडिटोरियम में आयोजित डॉक्टर्स डे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव शामिल हुए।

डॉक्टर्स डे कार्यक्रम में चित्रकूट विधायक विनायक गोयल भी साथ उपस्थित रहे, कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई, ऑडिटोरियम में आयोजित डॉक्टर्स डे कार्यक्रम में संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव ने डॉक्टर्स डे की सभी को शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित करते हुए कहा कि डॉक्टरों  का हमारे समाज में एक अलग स्थान होता है, डॉक्टर अपने ड्यूटी दिन-रात करते हुए मरीजों की जान बचाते हैं, डॉक्टरों का जीवन संघर्षशील होता है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में हमें अपने बस्तर को और बेहतर ढंग से आगे ले जाना है, जिसमें आप सभी डॉक्टरों का योगदान जरूरी है, वही चित्रकूट विधायक विनायक गोयल ने संबोधित करते हुए डॉक्टर्स डे की सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दिया, और कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में जितना भी बेहतर हो सकता है उतना बेहतर हम सब मिलकर करेंगे।

 

#Chhattisgarh-Jagdalpur#Doctors Day#Kiran Dev

Source : Agency

पाठको की राय