Saturday, October 24th, 2026

छत्तीसगढ़-धमतरी के स्कूल टॉयलेट में छात्र ने लगाई फांसी, घर से साड़ी लाने की जांच में जुटी पुलिस

धमतरी.

धमतरी के एक स्कूल में उस वक्त सनसनी मच गई। जब एक 9 वीं के छात्र को स्कूल के अंदर फांसी के फंदे पर लटके देखा गया। सरस्वती माध्यमिक शाला कलेक्ट्रेट के बंगले से लगा हुआ है। जहां छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि भोयना का रहने वाला छात्र समीर कुमार साहू जो कक्षा 9वीं में सरस्वती माध्यमिक शाला रूद्री में पढ़ाई कर रहा था। सोमवार को छात्र स्कूल आया शाला के बाथरूम में गया। जिसके बाद वह वापस ही नहीं आया।

जब काफी वक्त गुजर जाने के बाद स्कूल के अन्य छात्रों ने दरवाजा खोला तो अंदर से दरवाजा बंद था। जिसके बाद बाथरूम के दरवाजे को खोला गया तो अंदर का नजारा देख सभी हैरान रह गए। टॉयलेट के अंदर साड़ी पर समीर की लाश फंदे पर लटकी हुई थी। इधर रूद्री पुलिस पंचनामा कार्यवाही करते हुए कहा कि सुसाइड नोट नहीं मिला है। लेकिन उनके बैग जरूर मिला है। जिसमें छात्र पूरे तैयारी के साथ साड़ी लेकर आया हुआ था। जैसे ही बाथरूम में गया ऊपर हुक से साड़ी बांध कर फांसी लगा ली। यानी छात्र पूरे तैयारी के साथ आया हुआ था। बहरहाल पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

 

#Chhattisgarh-Dhamtari#school student#hanged in toilet

Source : Agency

पाठको की राय