Tuesday, October 20th, 2026

छत्तीसगढ़-धमतरी के एनएसएस कैंप में छात्राओं की ठंड से बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया भर्ती

धमतरी।

धमतरी के खम्हरिया गांव में लगे एनएसएस कैम्प में शामिल छात्राओं की ठंड से तबीयत बिगड़ने की खबर है. छात्राओं के शरीर में अकड़न के साथ बेहोशी की शिकायत हुई, जिसके बाद 10 छात्राओं को नगरी के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है. खम्हरिया गांव में नगरी के सुखराम नागे शासकीय महाविद्यालय का एनएसएस कैम्प लगा है.

शिविर में 50 छात्राएं शामिल हुईं थी. लेकिन शिविर समाप्त होने के एक दिन पहले ही 12 दिसम्बर की रात को एक-दो छात्राओं की तबीयत बिगड़ने लगी. पहले पहल शिविर के प्रभारियों ने इसे हल्के में लेते हुए पर्याप्त ध्यान नहीं दिया. लेकिन जब बीमार होने वाली छात्राओं की संख्या बढ़ने तब सभी बीमार 10 छात्राओं को नगरी अस्पताल लाया गया. नगरी बीएमओ डॉ. एके नेताम ने बताया छात्राओं की स्थिति देखने के बाद बताया कि यह ज्यादा ठंड के कारण हुआ है. हाइपो थर्मिया के लक्षण हैं, और शुगर लेबल भी बिगड़ा है. हालांकि, सभी छात्राओं की हालत खतरे से बाहर है.

 

#Chhattisgarh-Dhamtari#NSS camp#girl students' coldy

Source : Agency

पाठको की राय