Saturday, October 24th, 2026

छत्तीसगढ़-धमतरी में 18 लाख की धोखाधड़ी, बिटक्वाईन और बिग बिटबुल कंपनी के संस्थापक गिरफ्तार

धमतरी.

औरा बीटक्वाईन और बिग बीटबुल कंपनी के संस्थापक को धोखाधड़ी के मामले में बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इससे पहले एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। बताया जा रहा है कि भूपेश चौधरी के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि औरा बिटकॉइन और बिग बीटबुल नामक कंपनी में पैसा इन्वेस्ट कर फायदा देने का प्रलोभन देकर निर्मल सार्वा और मेहताब आलम द्वारा 18 लाख 27 हजार रुपये की धोखाधड़ी की।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुड़ गई थी। इस दौरान आरोपी मेहताब आलम को पड़कर पूछताछ किया गया। जिस पर राजू गुप्ता को औरा बीटक्वाईन और बिग बीटबुल कम्पनी के संस्थापक सहित मुख्य आरोपी होना बताया। जिसके तहत पुलिस ने कोलकाता से राजू गुप्ता को पड़कर पूछताछ किया गया। जिस पर आरोपी द्वारा विभिन्न लोगों से अपनी कंपनी में पैसा इंवेस्ट करवा धोखाधड़ी करना स्वीकार किया। वहीं, कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बता दें कि इससे पूर्व कुछ दिनों पहले एक अन्य आरोपी निर्मल सार्वा को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया था।

 

#Chhattisgarh-Dhamtari#18 lakh fraud#Bitcoin and Big Bitbull company#founder arrested

Source : Agency

पाठको की राय