Wednesday, October 21st, 2026

छत्तीसगढ़-कबीरधाम से डिप्टी सीएम विजय शर्मा हुए बागेश्वर धाम की सनातन हिंदू एकता यात्रा में शामिल, 'देश में आया बड़ा परिवर्तन'

कबीरधाम.

मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के नेतृत्व में प्रभु श्रीरामराजा सरकार की पवित्र नगरी ओरछा तक सनातन हिंदू एकता यात्रा निकाली जा रही है। इस यात्रा में छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा शामिल हुए। यूपी के बरुआ सागर में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शर्मा ने कहा कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की यह पदयात्रा पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है।

डिप्टी सीएम ने कहा कि जब-जब देश में महापुरुषों ने पदयात्रा निकली है, तब-तब देश में बड़ा परिवर्तन आया है। पूर्व में आदि शंकराचार्य, विवेकानंद ने भी पदयात्रा की थी, तब परिवर्तन आया था। मैं पूरी उम्मीद के साथ कहना चाहता हूं कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की यह पदयात्रा भी देश में परिवर्तन लाएगी। जातिपात की करो बिदाई, हिन्दू- हिन्दू भाई-भाई। शर्मा ने कहा कि इस पदयात्रा को लेकर हमारे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुभकामनाएं भेजी हैं। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से छत्तीसगढ़ में भी ऐसे ही पदयात्रा निकालने के लिए निवेदन किया है।

 

#Chhattisgarh-Kabirdham#Deputy CM Vijay Sharma#Sanatan Hindu Ekta Yatra

Source : Agency

पाठको की राय